कृषि विभाग की निगरानी में 840 बैग यूरिया का वितरण, किसानों से अनावश्यक भंडारण न करने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जलारा। कृषि विभाग की सख्त निगरानी एवं संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार अधिकारी पुरुषोत्तम भट्ट के निर्देशन में जलारा पंचायत समिति क्षेत्र में यूरिया खाद का वितरण सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। विभाग द्वारा लैंप्स कल्याणा कला में 420 बैग तथा भबराना में 420 बैग, कुल 840 बैग यूरिया उपलब्ध करवाए गए, जिन्हें किसानों को नियमानुसार वितरित किया गया।सहायक कृषि अधिकारी नटवरलाल अहारी ने बताया कि किसानों को जितनी आवश्यकता हो, उतनी ही यूरिया लेने की सलाह दी गई है। अनावश्यक रूप से खाद का भंडारण या स्टॉक करना नियम विरुद्ध है और इससे अन्य किसानों को परेशानी हो सकती है।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में यूरिया की लगातार आपूर्ति होती रहेगी। इससे क्षेत्र के किसानों को किसी भी प्रकार की किल्लत या समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध रहेगी।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!