दिनांक 05 दिसंबर 2025 को स्थानीय विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष गजेंद्र सिंह कविया ने बताया की इसी अवसर पर हिंदी भाषा उत्सव तथा “हेलमेट पहनो-जीवन बचाओ” विषय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी मनाया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भामाशाह श्रीमती राजकुमारी देवी (पत्नी श्री हरिप्रकाश सालवी) की ओर से उनके प्रतिनिधि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती गंगा देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एक्सपर्ट टॉक के लिए प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप पालीवाल (वरिष्ठ शिक्षा विशेषज्ञ), स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार सालवी तथा स्थानीय वार्ड पंच साहिबा श्रीमती सीता देवी ,एडवोकेट श्री कल्याण जी विशेष रूप से आमंत्रित रहे। समस्त शिक्षक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।भामाशाह श्रीमती राजकुमारी देवी की ओर से विद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए लगभग 200 स्वेटर, 100 जोड़ी जूते तथा बड़ी संख्या में पेन-पेंसिल भेंट किए गए। इस उदार दान के लिए विद्यालय परिवार ने भामाशाह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्री सुरेंद्र सिंह सोहू ने किया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने भामाशाह के प्रतिनिधि श्रीमती गंगा देवी को प्रशस्ति पत्र, सॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने भामाशाह श्रीमती राजकुमारी देवी एवं उनके परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की तथा ऐसे सामाजिक कार्यों की निरंतरता की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ
संवाददाता हीरालाल देवगढ़







