सलूंबर। ज़िला कांग्रेस कार्यालय सलूम्बर में जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य मुद्दा रहा—किसानों को समय पर यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होना तथा खाद की बढ़ती कालाबाज़ारी, जिसके कारण बड़ी संख्या में किसान खाद से वंचित हैं।
बैठक में बताया गया कि खाद नहीं मिलने से कई किसानों की बुवाई रुक गई है और फसलें अपेक्षित बढ़त नहीं ले पा रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता ने कहा कि कृषि इस क्षेत्र की जीवनरेखा है, और यदि समस्या यूं ही बनी रही तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।
कांग्रेस की ओर से यह निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं को लेकर 08 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले के किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर से खाद उपलब्धता सुनिश्चित करवाने और कालाबाज़ारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
इसके साथ ही बैठक में 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महा रैली “वोट चोर – गद्दी छोड़” में भाग लेने के लिए जिलेभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया तथा आवश्यक दिशा–निर्देश तय किए गए। आगामी समय में जिले की जन समस्याओं के समाधान हेतु पार्टी द्वारा नई योजनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, नगर परिषद सभापति प्रद्युम्न कोडिया, उप सभापति अब्दुल रऊफ खान एडवोकेट, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, पार्षद रामभरोसे पुरोहित, पार्षद किशन सिंह, सी.पी. मेहता एडवोकेट, कन्हैयालाल मेहता टोडा, पूर्व प्रधान देवीलाल मीणा, शंकरलाल जोशी खोडाव, गजेंद्र मेहता, यूथ कांग्रेस प्रदेश संयोजक रोहित भट्ट, नगर उपाध्यक्ष नारायण भोई, मोहम्मद खान, अत्ताउल्ला खान, पार्षद समीर खान, पूर्व पार्षद इरशाद खान बबलू भाई, एडवोकेट प्रकाश चंद्र जोशी, सत्यपाल राणावत, निखिल जैन, लालूराम मीणा, फतहलाल जोशी सेरिया, गणेश त्रिवेदी, विनीत सेरावत, रमेश चौबीसा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्ष परमानन्द मेहता ने अधिक से अधिक संख्या में किसानों से आगामी ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की।







