सलूम्बर जिले में कांग्रेस कमेटी सलूम्बर के जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट के नेतृत्व में आज जिला कलेक्टर सलूम्बर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, विभिन्न अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता तथा जिलेभर से आए अनेक किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
खाद की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुख
ज्ञापन में बताया गया कि जिलेभर में किसानों को समय पर यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। खाद की भारी किल्लत के बीच कालाबाजारी चरम पर है—
270 रुपये का खाद 550–600 रुपये में बेचा जा रहा है।
किसानों को लुटने जैसी स्थिति बन चुकी है।
जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 2–3 दिनों में किसानों को राहत नहीं मिली, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।
सिंचाई के अभाव व बिजली समस्याएँ भी रखीं सामने
पूर्व सांसद एवं उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि जिले में कई खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुँच पाता, जिससे किसानों को महंगे साधनों से सिंचाई करनी पड़ती है।
साथ ही, कई किसानों के बिजली कनेक्शन के आवेदन अधूरे पड़े हैं और बिजली की अनियमितता के कारण फसलें सूख रही हैं।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने बिजली विभाग को निर्देशित करने की मांग की कि—
लंबित कनेक्शन तुरंत दिए जाएं
किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो
बिलानाम भूमि नियमन का मुद्दा भी उठाया
झल्लारा क्षेत्र में पूर्व सरपंच रामलाल मीणा द्वारा बिलानाम भूमि नियमन को लेकर दिए गए पूर्व ज्ञापन का कांग्रेस ने समर्थन किया और जिला कलेक्टर से शीघ्र निस्तारण की मांग की।
प्रमुख उपस्थित जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
परमानन्द मेहता (जिलाध्यक्ष), पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व प्रधान एवं विधानसभा प्रत्याशी रेशमा मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, गणेश लाल मेहता एडवोकेट (झल्लारा), गणेश लाल चौधरी (सराडा), गंगाराम मीणा (प्रधान, जयसमंद), देवी लाल मीणा (पूर्व प्रधान), वरिष्ठ कन्हैया लाल मेहता, भीवरलाल नागदा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल, महिपाल जैन, नरेश जैन, नगर परिषद सलूम्बर के सभापति प्रद्युमन कोडिया, उपसभापति अब्दुल रऊफ खान, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, कई पार्षद, NSUI जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़, यूथ नेताओं सहित विभिन्न सरपंच, उपसरपंच, ब्लॉक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता तथा किसान शामिल थे।
किसानों की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जिले में खाद संकट, बिजली समस्या और सिंचाई अव्यवस्था के चलते किसान अत्यधिक परेशान हैं। अतः प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाए, अन्यथा व्यापक आंदोलन अवश्य होगा।