ग्राम पंचायत टोडा में बाल विवाह रोकथाम की बड़ी पहल साथिन माया मेहता ने दिलाई 100 दिवसीय अभियान की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में ग्राम पंचायत टोडा में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला अधिकारिता उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में “100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत की साथिन माया मेहता ने किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं, किशोरियों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकने तथा समाज को जागरूक बनाने का संकल्प दिलाया।
माया मेहता ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जिसे खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा और जागरूकता को बाल विवाह रोकने का सबसे बड़ा हथियार बताया।
कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने यह शपथ ली कि “हम न बाल विवाह करेंगे, न होने देंगे, और हर बेटी की शिक्षा सुनिश्चित करेंगे।” ग्रामीणों ने इस अभियान का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र में जागरूकता की एक मजबूत शुरुआत बताया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!