सलूंबर जिले के सेमारी क्षेत्र की इंटाली ग्राम पंचायत में लिंग आधारित हिंसा महिला अधिकारिता विभाग रोकथाम जागरूकता अभियान के तहत विशेष जाजम बैठक एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में साथीन वर्षा सुथार द्वारा स्थानीय विद्यालय में विद्यार्थियों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। शपथ कार्यक्रम में विद्यालय के बालक-बालिकाएं, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसके पश्चात गांव के चौपाल पर विशेष जाजम बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, महिलाओं के अधिकार तथा लिंग आधारित हिंसा रोकथाम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जाजम बैठक में इंटाली गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।