कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बड़ा धमाका! माजिद बैग मिर्जा बने सलूंबर के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बड़ा धमाका! माजिद बैग मिर्जा बने सलूंबर के अल्पसंख्यक जिला अध्यक् ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौकीदार के निर्देशन में चल रहे सृजन अभियान के तहत सलूंबर में आज एक बड़ी और प्रभावी नियुक्ति सामने आई है।
कांग्रेस ने सलूंबर के तेजतर्रार और जुझारू नेता माजिद बैग मिर्जा (एडवोकेट) को कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति मिलते ही सलूंबर में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला।
माजिद बैग मिर्जा ने इस जिम्मेदारी के लिए सलूंबर प्रभारी एवं देहात उदयपुर जिलाध्यक्ष रघुवीर मीणा, जिला अध्यक्ष सलूंबर परमानंद मेहता, तथा समूचे सलूंबर क्षेत्र के पंचायतों व तहसीलों के अल्पसंख्यक समाजजन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
नई नियुक्ति पर अल्पसंख्यक समाज, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों और युवाओं की ओर से बधाइयों की झड़ी लग गई।
पूरे सलूंबर क्षेत्र में इसे कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे —
सभापति प्रद्युम्न कोड़ियां, उपसभापति अब्दुल रऊफ तुर्की, सदर अंदर का शहर अत्ताउल्लाह खान, बाहर का शहर सदर यूसुफ चाचा, पूर्व सदर अहमद बैग मिर्जा, एडवोकेट दिनेश जैन, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुनील सेवक, मोहम्मद खान, मोइन खान, अब्दुल रजाक, नवाज खान, पार्षद रामभरोसे पुरोहित, पार्षद समीर मंसूरी, एडवोकेट सोहेल खान, गुड्डू भाई, आदिल मंसूरी, मोहम्मद इरशाद, जबीउल्लाह, रसूल खान, अखलाक शेख, इमरान न्यारघर, फारूक मंसूरी, शहादत, नवाज, मुस्तफा खान, सरफराज खान, नदीम खान, कय्यूम, मोहसिन अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सलूंबर में कांग्रेस को नई गति, नई दिशा और नई मजबूती मिलने का रास्ता खुला!

और पढ़ें

error: Content is protected !!