सलूम्बर में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का हुनर दिखेगा सलूम्बर में, 13 से 15 दिसंबर तक राज्य स्तरीय क्रिकेट मुकाबले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण रहा जब जिले में पहली बार राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर के खेल मैदान में हुआ। इस राज्य स्तरीय आयोजन का आयोजन राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (राज्य शाखा) के तत्वावधान में किया गया।
उद्घाटन समारोह में सलूंबर विधायक श्रीमती शांता देवी मीणा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगीलाल बुनकर, महासचिव इस्लाम अली, सचिव भावेश देसाई, नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल जैन, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख राकेश प्रजापत, विभाग मंत्री पूर्णेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं खेल जगत से जुड़े गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विधायक शांता देवी मीणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करवाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।
पहले मुकाबले में राजस्थान बोर्ड ने सलूंबर को पराजित कर जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मुकाबले में सलूंबर टीम ने जोधपुर को हराकर शानदार विजय हासिल की।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक संजय चाष्टा, सह-संयोजक दुष्यंत भट्ट एवं गिरीश पटेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला मंत्री करण सिंह, भूरा भाई पटेल, जिला प्रवक्ता नाथु भाई कोलावत, अमृत प्रजापत, भाजपा सलूंबर नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, मेवल मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़, सराडा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरलाल पटेल, जयसमंद मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, नरेश गर्ग सहित जिला सलूंबर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजन ने न केवल खेल भावना को मजबूती दी, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि दृष्टिबाधित खिलाड़ी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, जरूरत है तो बस उन्हें मंच और अवसर देने की।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!