सराड़ा बार एसोसिएशन के चुनाव 13 दिसंबर 2025 को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई, जिसमें मोगा राम मीणा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
चुनाव अधिकारी अमरसिंह मीणा एवं सह-चुनाव अधिकारी विमल पटेल के सानिध्य में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हुए।
घोषित परिणामों के अनुसार, संगीता मीणा को उपाध्यक्ष, भावेश मीणा को सचिव, नारायण मीणा को कोषाध्यक्ष तथा विमल पटेल (निंबोदा) को पुस्तकालय अध्यक्ष चुना गया।
परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बार के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे बार एसोसिएशन के हितों की रक्षा, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा न्यायिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।