ग्राम पंचायत सांगावास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की जमीन खसरा नंबर 1456 /371 की जमीन स्कूल के खाते राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है ।खेल मैदान के नाम से ,जिसमें गांव के दबंगों द्वारा
अतिक्रमण कर(रोडियाँ) एवं पत्थर डालकर कब्जा कर लिया है स्कूल प्रशासन द्वारा कई बार इन लोगों को नोटिस जारी किया लेकिन इन लोगों के कोई असर नहीं हुआ। विद्यालय प्रशासन द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई स्कूल प्रशासन की शिकायतों की बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।जिसस़े विद्यालय के विद्यार्थियों को खेल कौशल नहीं मिल पा रहा ,दबंगों द्वारा स्कूल के खेल मैदान के चारों तरफ अतिक्रमण कर रखा है विद्यालय प्रशासन द्वारा कई बार प्रशासनिक
अधिकारियों से गुहार लगा चुका है ।अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्राम वासियों एवं विद्यार्थियों द्वारा आंदोलन की राह पर उतरना पड़ेगा ।ग्रामीणों में SMC अध्यक्ष मुल सिह, सवाई सिंह, माँगू सिंह, मोहनलाल वर्मा पूर्व प्रधानाचार्य, एवं प्रधानाचार्य करण सिंह, (पीटीआई)चैनसिह ,सतीश चंद्र ,गोविंद सिंह, रंजीत सिंह शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे ।