सलूंबर जिले के सेमारी टोकर मे वर्तमान राजस्थान राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 14 दिसंबर 2025 को टोकर ग्राम पंचायत में ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं
नागरिक सहभागिता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया एल यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों के अनुरूप समन्वित एवं परिणामोन्मुख रूप में संपन्न हुआ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा संग्रहण नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु जन-जागरूकता गतिविधियाँ एवं ग्राम सौंदर्यकरण से संबंधित कार्य किए गए कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया इस अवसर पर सेमारी भाजपा मंडल अध्यक्ष केसर सिंह राठौड़ विकास अधिकारी महोदय जितेंद्र सिंह चुंडावत अतिरिक्त विकास अधिकारी रामलाल ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार मीणा स्थानीय सरपंच कांतिलाल मीणा विद्यालय प्रधानाचार्य किशनलाल मीणा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर जैन गोपाल जोशी नेपाल सिंह चौहान ललित जोशी मनोज जैन भवानी सिंह राठौड ललित टेलर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार की अभिनव पहल के अंतर्गत 1 किलो पॉलिथीन लाओ 1 किलो शक्कर ले जाओ” अभियान का शुभारंभ किया गया अभियान के तहत ग्रामीणों ने पॉलिथीन कचरा जमा कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाई। टोकर ग्राम पंचायत में इस अभियान के अंतर्गत पाँच ग्रामीणों द्वारा हाथों-हाथ पंजीयन कर सहभागिता की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना रहा। ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई तथा भविष्य में भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।