देवगढ़ जिला राजसमंद राजस्थान कृष्णा बाल चिकित्सालय देवगढ़ एवं स्तुति ब्लड बैंक, बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस राजसमंद के संयुक्त तत्वाधान मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन करता डॉक्टर सत्य प्रकाश जी त्यागी वरिष्ठ बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ। एवं ममता आर्य
एमडीआरटी एडवाइजर एवं डॉक्टर कौशिक वरिष्ठ बाल शिशु रोग विशेषज्ञ के द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर प्रातः 9:00 से दोपहर 3:00 तक आयोजित किया गया ।रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। पीड़ित रोगियों का जीवन बचाने में सहयोगी बने रक्त का एक-एक कतरा (बूंद )किसी परिवार के माता-पिता भाई-बहन का जीवन बचाया जा सके रक्तदान में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी राजसमंद एवं केमिस्ट
एसोसिएशन आदि का सहयोग रहा !कार्यक्रम में डॉक्टर सत्य प्रकाश जी त्यागी एवं डॉक्टर कौशिक जी. योगेश जी, विकास अधिकारी ,ममता आर्य जी,पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल भील, पूर्व प्रधानाध्यापक नंदलाल जी गर्ग एवं समस्त चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहे!
संवाददाता हीरालाल देवगढ़







