सलूंबर जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गीगला थाना पुलिस ने खाखरिया खेड़ी नदी क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त कर लिया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को भी हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिना वैध अनुमति के नदी क्षेत्र से बजरी का अवैध दोहन किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।







