राठौड़ बोले— मेवल में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे सरकार के 2 साल पूरे होने पर खरका में जनसभा, बोले— हर वादे को तीन सालों में करेंगे पूरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। उदयपुर संभाग के प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने मेवल मंडल के खरका गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेवल क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने प्रत्येक वादे को तय समय में पूरा करेगी।
राठौड़ राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सुशासन एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि बीते दो वर्षों में सरकार ने जनहित के कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका सीधा लाभ आमजन तक पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा है। आने वाले तीन वर्षों में शेष सभी घोषणाओं और वादों को पूरा कर राजस्थान को विकास के नए शिखर पर ले जाया जाएगा।
जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!