सलूम्बर में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में राज्य सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सलूम्बर में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं लाभवितरण समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत समिति
सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका उत्थान एवं सामाजिक न्याय से जुड़ी प्रमुख योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया।
सम्मेलन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उद्देश्य उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव की भागीदार बनें।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता संदेश दिया गया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!