उदयपुर मनोहरपुरा/बड़गांव
सर्दी के मौसम को देखते हुए श्री इडाणा माता जी धाम सेवा समिति, मनोहरपुरा बड़गांव द्वारा इस वर्ष जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वेटर वितरण अभियान चलाया जा रहा है। समिति द्वारा अब तक लगभग 350 स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं।
समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वितरण देवाली अनाथ आश्रम, लियो का गुड़ा विद्यालय, करलो का गुड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों को किया गया है।
ठंड से बच्चों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य लगातार जारी है और आगामी दिनों में और भी वितरण की तैयारी की जा रही है।
इसी कड़ी में समिति द्वारा जय माँ इडाणा के जयघोष के साथ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 14 जनवरी 2025 को करलो का गुड़ा स्कूल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार रहेगा—
स्कूल के बच्चों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था
विद्यार्थियों को स्कूल जूते वितरण
बच्चों के साथ खेल एवं मनोरंजन गतिविधियाँ
दानदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई अन्य सामग्री का वितरण
कार्यक्रम सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा और भोजन उपरांत संपन्न किया जाएगा।
सेवा समिति ने क्षेत्रवासियों एवं
सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।