पत्रकार: चन्द्रशेखर मेहता
प्रतापगढ़/ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य द्वारा थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा मय पुलिस टीम के गांव अखेपुर पहुच हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधियो को चेक कर उनसे पुछताछ की गई। जिले में अपराध और अपराधियो के लिये जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाइ गई है। पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और शांति है। जो भी व्यक्ति समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बनाने की कोशिश करेगा उसकी संपत्ति, गैंग और अवैध कमाई के स्त्रोतों पर भी कानूनी कार्यवाही कर शिंकजा कसा जाएगा। जिला पुलिस द्वारा कभी भी किसी भी जगह हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधियो को चेक किया जा सकता है। जो भी हिस्ट्रीशीटर या हार्डकोर अपराधी आपराधिक गतिविधियो में लिप्त पाया जाएगा। उसके विरूद्ध सख्त कानुनी कार्यवाही की जायेगी। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यो न हो। जिला पुलिस प्रतापगढ की समस्त हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधियो पर सतत निगरानी जारी है।
इस से पूर्व तस्करी के आरोपी मुकेश पाटीदार की 3 करोड़ की सम्पत्ति फ्रिज की गई l
एस पी प्रतापगढ़ द्वारा की गई ठोस कार्यवाहियों को सी एम भजन लाल शर्मा ने भी सराहनीय कार्य बताया 
इससे पूर्व एस पी बी आदित्य के निर्देशन में धोलापानी पुलिस व डीएसटी टीम ने एनएच 56 पर थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साइकिल पर ले जाई जा रही चार किलो 646 ग्राम एमडी जब्त की । इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । जब्त एमडी की कीमत करीब दस करोड़ रुपए बताई गई हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक बी . आदित्य ने जानकारी दी कि पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम जतीन पुत्र कैलाश और पीछे बैठे युवक का नाम जितेन्द्र पुत्र रतनलाल बताया। इन से
कुल मिलाकर चार किलो 646 ग्राम एमडी बरामद हुई। जिसे जब्त किया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
एस पी बी आदित्य की ठोस कार्रवाई के लिए सी एम भजन लाल शर्मा ने सराहना
रिपोर्टर P L







