राज्यस्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सलूम्बर जिला कलक्टर बोले महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है योजना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। जिले में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय ‘लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम’ का जिला स्तर पर सजीव प्रसारण किया गया। यह प्रसारण जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रभावी एवं सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर रही हैं।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर वार्षिक आय एक लाख रुपए या उससे अधिक अर्जित करें। इसके लिए प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं विपणन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आजीविका मिशन से जुड़े कार्मिक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना तथा उनकी सफलता की कहानियों को साझा करना रहा।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’