ऑपरेशन ‘सुदर्शन चक’ के तहत बड़ी सफलता लम्बे समय से फरार स्थायी वारंटी डिटेन, थाना लसाड़िया को किया सुपुर्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक” के तहत सलूम्बर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना गीगला की टीम ने लम्बे समय से फरार चल रहे थाना लसाड़िया के स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को डिटेन कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना लसाड़िया को सुपुर्द किया।

पुलिस अधीक्षक श्री यादव के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रतन चावला के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी सलूम्बर श्री हेरम्ब जोशी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी गीगला श्री धर्मेन्द्र सिंह वाघेला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के सहयोग से लम्बे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को दस्तयाब कर डिटेन किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात उसे

पुलिस थाना लसाड़िया को सुपुर्द कर दिया।

डिटेन किया गया स्थायी वारंटी
दिनेश कुमार पुत्र नंगाजी मीणा,
निवासी – वाजुवा फला

पुलिस थानागीगला, जिलासलूम्बर
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

श्री धर्मेन्द्र सिंह वाघेला – थानाधिकारी, पुलिस थाना गीगला
श्री शोभाराम, कानि. नं. 261 – (विशेष भूमिका)
श्री शैलेन्द्र कुमार, कानि. नं. 231
श्री अर्जुन सिंह, कानि. नं. 300

और पढ़ें

error: Content is protected !!