लसाड़िया मंडल बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर जो युवाओं व महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने की अपील, सरकार पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
लसाड़िया। जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर के जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता की अध्यक्षता में लसाड़िया ब्लॉक के लसाड़िया मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने तथा महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने पर विशेष चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की रीढ़ युवा शक्ति है। युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़कर जमीनी स्तर पर सक्रिय करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में पूर्व विधायक नंगराज मीणा ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रस्तावित कई सड़कों के कार्यों का फंड आज भी पड़ा हुआ है, लेकिन वर्तमान सरकार और स्थानीय विधायक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि अब सरकार परिवर्तन का समय आ गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कमर कस लें और आगामी चुनावों में कांग्रेस को बहुमत से सत्ता में लाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता के लिए 90 प्रतिशत से अधिक विकास कार्य कांग्रेस शासनकाल में ही हुए हैं।
बैठक में पीसीसी सदस्य जगजीतेंद्र सिंह शक्तावत, एआईसीसी सदस्य दीपक मेवाड़ा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक मीणा, कुण मंडल अध्यक्ष लाल सिंह शक्तावत, लसाड़िया सरपंच रूपलाल मीणा, अग्गड़ सरपंच भेरूलाल मीणा, प्रकाश जोशी, ब्लॉक उपाध्यक्ष हामिद मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल, सरपंच कमलेश मीणा, धनराज मीणा बेडवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता के प्रथम बार लसाड़िया मंडल आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं बधाई दी गई।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’