सुखधाम वृद्धाश्रम की मानवीय पहल, असहाय प्रभुजन को मिला उपचार और पारिवारिक पुनर्वास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयसमंद सलूंबर नवजीवन गरीबोत्थान सेवा संस्थान के संस्थापक सखाराम मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा संचालित सुखधाम वृद्धाश्रम में कुछ दिनों पूर्व एक प्रभुजन अत्यंत गंभीर बीमारी एवं असहाय अवस्था में लाए गए थे। उस समय उनकी स्थिति ऐसी थी कि वे न तो ठीक से बोल पा रहे थे और न ही स्वयं भोजन कर पा रहे थे।
आश्रम के कर्मचारियों द्वारा तुरंत चिकित्सकीय उपचार शुरू किया गया तथा नियमित रूप से दवाइयों, पोषणयुक्त भोजन एवं देखभाल की व्यवस्था की गई। निरंतर सेवा और संवेदनशील प्रयासों से प्रभुजन के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
स्वस्थ होने के पश्चात प्रभुजन ने स्वयं को लावारिस बताया, किंतु संस्थान द्वारा की गई जानकारी व जांच में उनके परिजन जीवित पाए गए। पूछताछ में प्रभुजन ने बताया कि पुत्र द्वारा भोजन न देने एवं मारपीट किए जाने के भय के कारण उन्होंने ऐसा बयान दिया था।
दिनांक 27.12.2025 को संस्थान के प्रयासों से परिवार से संपर्क किया गया। पुत्र के आश्रम पहुंचने पर समझाइश के बाद प्रभुजन को घर पर पुनर्वास हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।
यह संपूर्ण घटना सुखधाम वृद्धाश्रम की सेवा भावना, मानवीय संवेदनशीलता एवं सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!