16 वीं छप्पन क्षेत्रीय सालवी (बुनकर) समाज खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 कंतोड़ा गांव में आज उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले मे कंतोड़ा गांव में आज खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 का 28 दिसंबर 2025 को स्थान कंतोडा ग्राउंड मे आयोजितहुआ
कार्यक्रम की अध्यक्षता झमकलाल बुनकर कंतोडा ने की मुख्य अतिथि हेमंत सालवी जेलर रहे विशिष्ट अतिथियो में भंवर सिंह कंतोडा मेघराज पटेल अमरा गायरी अशोक चौबीसा,शंकर लाल कामलिया, शांतिलाल कंतोडा शांतिलाल कामलिया रघुनाथ डोडिया कन्हैयालाल डोडिया शिवनारायण डोडिया
मांगीलाल पेंटर कैलाश सोनार्थी कालूलाल कामलिया दिनेश कुण्डली हेमंत लडोती, नरेश पंचोली,ललित,नवीन ,कमलेश पंचोली,पंकज ,विपुल,विजयनारायण लाल सुनील सालवी उपस्थित रहे समाज के चारो संगठन यथा सालवी बु विकास परिषद् सालवी समाज ट्रस्ट सालवी बु वेलफेयर सोसाइटी सालवी युवा मंच के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया प्रधान निर्याणक देवीलाल बनोडा द्वारा अतिथियों से ध्वजारोहण करवाया गया मुख्य अतिथि हेमंत सालवी ने सभी उपस्थित खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाकर टुर्नामेंट का विधिवत् उदघाटन किया प्रधान निर्याणक देवीलाल बनोडा व सह निर्याणक नरेश वरनोती ने टूर्नामेंट में आगामी तीन दिनों में होने वाले सभी मैचो की जानकारी साझा की कंतोडा के खेल मैदान में प्रथम मैच वालीबॉल का हुआ जहाँ ईसरवास ए वर्सेस ईसरवास रावान् आपस में खेले वही कबड्डी में पहला मैच सेवन स्टार कुण्डली वर्सेस ईसरवास के बीच हुआ खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं बल्कि इनसे आपसी भाईचारा और अनुशासन की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने सालवी समाज के इस आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में समाज की युवा प्रतिभाएं अपना दम दिखाएंगी। प्रतियोगिता वॉलीबॉल जाल के आर-पार अपनी ताकत दिखाने के लिए टीमों ने हिस्सा लिया है यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा जिसमें फाइनल मुकाबले के साथ समापन समारोह आयोजित होगा समाज की एकजुटता का प्रतीक हे उद्घाटन समारोह के दौरान समाज के गणमान्य नागरिक युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे कंतोडा का खेल मैदान खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की नारेबाजी से गूंज उठा आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलता है कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार सालवी सेमारी ने किया

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!