सलूम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के आदेशानुसार ज़िला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता के नेतृत्व में ज़िले के सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, ज़िला पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस का ध्वज आरोहण किया गया।
इसके पश्चात ज़िला मुख्यालय से केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर अरावली क्षेत्र में 100 मीटर के आदेश तथा मनरेगा योजना का नाम परिवर्तन करने के फैसले का विरोध किया। रैली कांग्रेस ज़िला मुख्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य आबादी क्षेत्रों से होती हुई गांधी चौक पहुँची, जहाँ ज़िला अध्यक्ष परमानंद मेहता ने सरकार की नीतियों की कड़ी
आलोचना करते हुए उद्बोधन दिया और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
इसके बाद रैली बस स्टैंड होते हुए पुनः कांग्रेस कार्यालय पहुँची, जहाँ सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं पार्टी के प्रमुख नेताओं ने सरकार के इन फैसलों की कड़े शब्दों में निंदा की और जनहित विरोधी कदम बताते हुए वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर पार्षद समीर मोहम्मद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरीश सोनी, डॉ. जगदीश कलुआवत, मंडल अध्यक्ष रमेश चौबीसा, भंवरलाल नागदा, धूल सिंह, सराड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, शंकरलाल जोशी खोदाव, हीरालाल तोरावत, मोहन जैन, मोहम्मद भाई, एडवोकेट प्रकाश जोशी, महेश जोशी, ज़िलापरिषद प्रत्याशी एडवोकेट
गेबिलाल मेहता, जगाराम पटेल, तुषार पारडिया, एडवोकेट दिनेश जैन (उथरदा), जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल सहित ज़िले के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।