गांव-ढाणी तक संगठन, सत्ता तक संकल्प: सलूंबर में BAP का पहला जिला अधिवेशन, पंचायती राज चुनावों की तैयारी तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने पंचायती राज चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों का औपचारिक आगाज कर दिया है। सलूंबर जिला मुख्यालय पर आयोजित पार्टी के पहले जिला स्तरीय अधिवेशन ने साफ कर दिया कि BAP आगामी पंचायत चुनावों में पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है। जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेताओं की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रभावशाली संदेश दिया।
अधिवेशन की अध्यक्षता सांसद राजकुमार रोत ने की। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्तर के नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच पर धरियावद विधायक थावरचंद डामोर, आसपुर विधायक उमेश डामोर, पूर्व सांसद प्रत्याशी प्रकाश भुज, सलूंबर विधानसभा प्रत्याशी जीतू भाई कटारा, वरिष्ठ नेता जवाहरलाल आहारी, जगदीश दायमा, टोडा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
अधिवेशन में पंचायती राज चुनावों को लेकर गहन मंथन हुआ। संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, सभी समाजों को साथ लेकर चलने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तय करने और जमीनी मुद्दों को चुनावी एजेंडे का हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
सांसद राजकुमार रोत ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आदिवासी पार्टी शोषित, वंचित और आदिवासी समाज की सशक्त आवाज है। पार्टी हर स्तर पर समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तेज करने और गांव-ढाणी तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनाव संगठन की वास्तविक ताकत दिखाने का बड़ा अवसर होंगे।
अधिवेशन के समापन पर पार्टी नेतृत्व ने घोषणा की कि भारत आदिवासी पार्टी का दूसरा जिला स्तरीय अधिवेशन शीघ्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा और संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। सलूंबर में हुआ यह पहला जिला अधिवेशन BAP के लिए संगठनात्मक मजबूती और पंचायती राज चुनावों की तैयारी का मजबूत आधार बनकर

और पढ़ें

error: Content is protected !!