विमंदित बालिका को मिला सम्मानजनक अंतिम संस्कार हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने निभाया मानवता का धर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिला मुख्यालय के झल्लारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरवाड़ा स्थित प्रभु निवास आश्रम में रह रही एक विमंदित बालिका की बीमारी के चलते तीन दिन पूर्व मृत्यु हो गई। बालिका पिछले दो वर्षों से आश्रम में निवासरत थी। मृत्यु के पश्चात उसके शव को सलूम्बर चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
पुलिस द्वारा बालिका के परिजनों की तलाश के हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी परिचित या परिजन सामने नहीं आए। इसके बाद शनिवार को पुलिस की निगरानी में चिकित्सकों की टीम द्वारा बालिका का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव प्रभु निवास आश्रम के संचालक मुकेश टिलवानी को सुपुर्द किया गया।
इसके पश्चात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मानवता का परिचय देते हुए सलूम्बर में विधि-विधान के साथ बालिका का अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कर बालिका को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
अंतिम संस्कार के अवसर पर आश्रम की संस्थापक रमिला कलाल, संचालक मुकेश टिलवानी, हिंदू जागरण मंच के शंकरलाल भोई, एडवोकेट राकेश पुर्बिया, पारसनाथ, बंशीलाल खटीक, जितेंद्र लोहार, मुकेश नाथ, संतोष राठौड़, कातीलाल बंजारा, हितेश भोई, देवीलाल भोई, देवेन्द्र चोहान, वंश कलाल, सुभाष नेभनाणी सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!