सलूम्बर। जिला मुख्यालय के झल्लारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरवाड़ा स्थित प्रभु निवास आश्रम में रह रही एक विमंदित बालिका की बीमारी के चलते तीन दिन पूर्व मृत्यु हो गई। बालिका पिछले दो वर्षों से आश्रम में निवासरत थी। मृत्यु के पश्चात उसके शव को सलूम्बर चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।WhatsApp us