कलम के सिपाहियों का सम्मान: दैनिक पब्लिक मीडिया ने किया पत्रकारों का अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। दैनिक पब्लिक मीडिया पत्रिका की ओर से सोमवार को शहर के राजतिलक होटल में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दैनिक पब्लिक मीडिया के 12 संवाददाताओं को उत्कृष्ट, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।
दैनिक पब्लिक मीडिया के प्रधान संपादक विनोद कुमार गर्ग ने बताया कि पत्रकारों के सम्मान का यह आयोजन हर वर्ष की भांति
इस वर्ष भी किया गया। समारोह के दौरान सभी पत्रकारों को पत्रकारिता से संबंधित
विस्तृत जानकारी दी गई तथा समय-समय पर पत्रकारों को प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दैनिक भास्कर से ब्युरो चिफ सुरेश टेलर रहे, जबकि
अध्यक्षता हमरा निर्भय मेवाड़ के प्रधान संपादक नारायण सेन ने की।
विशेष अतिथि के रूप में , दैनिक भास्कर डिजिटल से गजेंद्र लाखरा, समय किरण न्यूज
के संवाददाता नवीन लोहार, दैनिक नवज्योति
के संवाददाता देवानंद दमामी हमारा निर्भय
मेवाड़ के प्रदेश ब्युरों चीफ प्रवीण उस्ता,और वीर भूमि दृष्टि के प्रधान संपादक देवीलाल बुनकर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश टेलर और अध्यक्ष नारायण सेन सहित सभी अतिथियों ने पत्रकारों को उपरणा ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर हार्दिक अभिनन्दन किया।
मुख्य अतिथि सुरेश टेलर ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकारिता यह तय कर करने की आवश्यकता है कि इसे अपने लिए करना है या जनता की आवाज बनने के लिए। यदि जनहित उद्देश्य नहीं है तो पत्रकारिता नहीं करनी चाहिए।” उन्होंने पत्रकारों का हौसला बढ़ाते हुए जोश से भरे शब्दों में निष्पक्ष पत्रकारिता का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में हमारा निर्भय मेवाड़ के प्रधान सम्पादक नारायण सेन ने कहा कि सभी पत्रकारों और समाचार पत्रों को एकजुट होकर एक संगठन के रूप में कार्य करना चाहिए, ताकि समय-समय पर वास्तविक घटनाओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के सामने रखा जा सके।
कार्यक्रम का संचालन दैनिक पब्लिक मीडिया के प्रदेश ब्यूरो चीफ नाथूलाल सालवी ने किया।
समारोह में जिला ब्यूरो चीफ जितेन्द्र पांचोली, एंकर अश्विनी जोशी, एडिटर प्रिंस शर्मा,
संवाददाता गोपाल सुथार (लूम्बर), शंकर लाल भोई, आशीष पंचोली (सेमारी), हितेश सुथार (नौली), दिनेश शर्मा (जयसमंद) एवं दीक्षित गर्ग (वीरपुरा) सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे, जिन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम ने पत्रकारों में नई ऊर्जा, उत्साह और
जिम्मेदारी का भाव भरते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को और मजबूत किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!