फायरिंग का आरोपित गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत जिला स्पेशल टीम एंव पुलिस थाना अरनोद की बडी कार्यवाही में आमने – सामने फायरींग की घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया l 50,000 /- रूपये के आरोपी ईनामी बदमाश तस्कर, देवल्दी निवासी शाहरूख उर्फ टोनी को अरनोद पुलिस ने गिरफ्तार किया l , आरोपी जिला प्रतापगढ व रतलाम एमपी के 08 प्रकरणों में 04 साल से चल रहा था फरार,l आरोपी के निशादेही से अवैध पीस्टल मय 6 जिंदा कारतुस व मोटरसाईकिल बरामद की गई ।
पुलिसथाना अरनोद्‌ जिला प्रतापगढ़ की इस कार्यवाही के लिए जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ बी. आदित्य के निर्देशन में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा, चन्द्रशेखर पालीवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत अरनोद के मार्गदर्शन में शिवलाल मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना अरनोद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जिला प्रतापगढ व रतलाम एमपी के 08 प्रकरणों में 04 साल से फरार चल रहे 50,000/ रूपये का ईनामी मोस्ट वांटेड तस्कर देवल्दी निवासी शाहरूख उर्फ टोनी को गिरफ्तार कर आरोपी के निशादेही से अवैध पीस्टल मय 6 जिंदा कारतुस व मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।

संवाददाता चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!