जयसमंद में पंच गौरव कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कलेक्टर ने किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयसमंद। पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जयसमंद में आज भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जयसमंद की पाल पर विविध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें जिले भर से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, पतंग प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, घुड़सवारी, ऊंट सवारी सहित कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं परितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पंच गौरव कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा, जिसे लेकर आयोजन की सभी ओर सराहना की गई।

रिपोर्टर दिनेश शर्मा

और पढ़ें

error: Content is protected !!