राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की प्रथम बैठक जयपुर में आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की प्रथम बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष महबूब अली दीवान चोपदार ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महबूब अली दीवान चोपदार ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है और इसके लिए सभी पदाधिकारियों को समन्वय एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
इस अवसर पर सलूंबर जिले से नवनियुक्त अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष माजिद बैग मिर्जा (एडवोकेट) भी बैठक में उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत-इस्तकबाल किया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अल्पसंख्यक जिला अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाना तथा अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!