गोविंदा के डांस पर झूमा सुलम्बर, पंच गौरव महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिला बनने के बाद पहली बार आयोजित पंच गौरव महोत्सव कार्यक्रम ने जिले में नई पहचान बनाई। इस ऐतिहासिक आयोजन के दो दिवसीय में बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा ने शिरकत कर अपने कई सुपरहिट गानों पर शानदार डांस प्रस्तुत किया, जिससे पूरा आयोजन स्थल उत्साह और तालियों से गूंज उठा।
महोत्सव में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कलाकार गोलू सहित कई अन्य कलाकार भी मौजूद रहे। सितारों की मौजूदगी के चलते
लाखों की संख्या में दर्शक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जनसैलाब जैसा दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी) एवं विधायक शांता मीणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार रहा।
भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से संभाला। पुलिस ने दर्शकों को स्टेज की ओर जाने से रोका तथा शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई, वहीं आमजन के लिए सड़क यातायात सुचारु रूप से चालू रखा गया।
जिला बनने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित पंच गौरव महोत्सव बेहद उत्साहजनक, भव्य और ऐतिहासिक रहा, जिसने सलूम्बर को सांस्कृतिक रूप से नई पहचान दिलाई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!