पंच गौरव महोत्सव–2026 में विवान गर्ग का शानदार प्रदर्शन, नन्हे बालक ने पूरे गर्ग समाज का नाम रोशन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिला स्तरीय पंच गौरव महोत्सव–2026, सलूंबर के अंतर्गत आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में जान्बुड़ा निवासी विवान गर्ग (सुपुत्र श्री हेमंत गर्ग) ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गर्ग समाज एवं सलूंबर जिले का नाम रोशन किया है।
एक नन्हे से बालक द्वारा दी गई आत्मविश्वास से भरपूर नृत्य प्रस्तुति दर्शकों एवं निर्णायक मंडल के आकर्षण का केंद्र रही। विवान की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कम उम्र में भी प्रतिभा और मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विवान गर्ग को जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी), अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा
₹1100 की पुरस्कार राशि,
प्रमाण पत्र तथा
सुपरस्टार स्टार सम्मान प्रदान कर विधिवत सम्मानित किया गया।
विवान की इस सफलता से गर्ग समाज सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने विवान को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!