सालवी( बु.) विकास परिषद् छप्पन क्षैत्र की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की बैठक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर झल्लारा। महादेव मंदिर परिसर कलुथडा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अमृतलाल सालवी सेमारी ने की। मुख्य अतिथि भंवर लाल गहलोत सलूम्बर रहे।
साथ ही विशिष्ट अतिथियों में बसंत कुमार कल्याणपुर,खेमराज सेमारी,शंकरलाल कलुथडा, देवीलाल बनोडा,राघव बनोडा, डालचंद सल्लाडा, मांगीलाल धारोद,शांतिलाल बनोडा,शंकर झल्लारा,नाथूलाल भबराणा, शांतिलाल सलूम्बर की उपस्थिति रही।
बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किये गये।
सालवी बु.वि. परिषद् छप्पन क्षैत्र के संस्थापक सदस्यों में से एक सदस्य स्व डा, पूंजीलाल वरनोती (वैद्यराज) का हाल ही में निधन हो गया है।अतः आगामी 28/1/2026 को आयोजित होने जा रहे पगड़ी व धूप दस्तुर कार्यक्रम में परिषद् की ओर से नामित पदाधिकारी द्वारा उनके व्यक्तित्व पर दो शब्द बोलकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सालवी समाज छप्पन क्षैत्र में जमीन के आवंटन हेतु दिनांक 28/1/2026 को प्रात 10 बजे जिला कलेक्टर को,विद्यायक व सांसद से प्राप्त अनुशंसा पत्रो के साथ एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आगामी मार्च माह के अंतिम सप्ताह में सालवी बु. वि. परिषद् के सान्निध्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में 80 वर्ष व 80 वर्ष से अधिक के आयु वाले सभी बुजुर्ग समाजजन का सम्मान किया जाएगा। सत्र 2024-25 में,कक्षा 10 व 12 में 75% व इससे अधिक प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा।
वर्ष 2025 में नवनियुक्त सभी कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा।
राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले समाज के खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा।
समाज के नवयुवक व नवयुवतियों का परिचय सम्मेलन भी रखा जाएगा।
उक्त सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने हेतु निश्चित स्थान व दिन बाद में तय कर बताया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारियों की सूचना बाद में दी जाएगी।
आगामी बैठक दिनांक 1 फरवरी 2026 रविवार को बाबा रामदेव मंदिर परिसर,बनोडा में रखी जाएगी।आप सभी समाजजनो से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अनुगृहीत करावे। बैठक का संचालन मांगीलाल पेंटर सलूम्बर, महासचिव ने किया व सहयोग पंकेश सालवी ने किया। बैठक में पधारें समस्त सदस्यों के जलपान की व्यवस्था शंकरलाल कलुथडा,राघव बनोडा ने की। अंत में धन्यवाद कन्हैयालाल सल्लाडा ने ज्ञापित किया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!