शीर्ष नेतृत्व का बड़ा फैसला: राजस्थान यूथ कांग्रेस की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी भंग, जल्द होगी नई टीम की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई सामने आई है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान युवा कांग्रेस की समस्त निर्वाचित एवं मनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश संयुक्त सचिव सहित सभी पदाधिकारी शामिल हैं।
इंदिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर से जारी संगठनात्मक आदेश के अनुसार यह निर्णय संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अतिशीघ्र ही राजस्थान युवा कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
यह आदेश राष्ट्रीय महासचिव IYC एवं राजस्थान प्रभारी विकास चिकारा (Oskar) द्वारा जारी किया गया है। साथ ही राष्ट्रीय सचिव IYC सह प्रभारी राजस्थान ज्ञानेश शुक्ला एवं कपिल देसाई के नाम भी आदेश में उल्लेखित हैं।
इस आदेश की प्रतिलिपि राष्ट्रीय प्रभारी IYC मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष IYC उदय भानू चिब, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान युवा कांग्रेस अभिमन्यु पुनिया सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों एवं समस्त संबंधित पदाधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।
राजनीतिक हलकों में इस फैसले को आगामी संगठनात्मक पुनर्गठन और सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नई टीम के गठन के साथ राजस्थान युवा कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’