माता-पिता के आशीर्वाद से अनगढ़ आदमी भी बन सकता है ‘हीरो नंबर वन’ — गोविंदा पंच गौरव महोत्सव के समापन पर गोविंदा का जलवा, लाखों लोग झूमे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंच गौरव महोत्सव का समापन रविवार रात्रि भव्य एवं रंगारंग बॉलीवुड सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। समापन अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की
धमाकेदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लाखों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गोविंदा के मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंज उठा।
अपने चिर-परिचित अंदाज में गोविंदा ने जहां अपने सुपरहिट गीतों पर शानदार डांस किया, वहीं मंच से जीवन मूल्यों और संस्कारों का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि
“माता-पिता के आशीर्वाद से अनगढ़ और अनपढ़ आदमी भी नंबर वन बन सकता है।”
गोविंदा ने बच्चों से “मातृ देवो भव, पितृ देवो भव” का जयकारा भी लगवाया, जिस पर पूरा पांडाल गूंज उठा।दिनभर चली प्रतियोगिताएं, शाम को सम्मान समारोह रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक राजकीय उच्च
माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर के प्रांगण में खेल विभाग के नेतृत्व में साफा प्रतियोगिता, साड़ी प्रतियोगिता तथा देसी-फैसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। शाम 6 से 7 बजे तक नगर परिषद की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। बॉलीवुड व टीवी सितारों ने बांधा समां शाम 7 बजे से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में अभिनेता गोविंदा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कुश शाह उर्फ गोली, सिंगर अंकिता मिश्रा एवं दिव्यांश वर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गोविंदा के गीतों पर लाखों लोग झूमते नजर आए, वहीं कुश शाह की मौजूदगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।लोक कला रही विशेष आकर्षण कार्यक्रम में कठपुतली लोक कलाकारों ने ढोलक की थाप पर काठ की पुतलियों से कहानी प्रस्तुत कर दर्शकों को जीवंत अनुभूति कराई। लोक-संस्कृति और आधुनिक मंच का यह संगम खास आकर्षण रहा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने गाकर लूटी तालियां
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने
“तेरे बिन नहीं जीना ढोलना” गीत गाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रशासन का जताया आभार
अभिनेता गोविंदा ने मंच से जिला कलेक्टर अवधेश मीणा एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला सहित समस्त जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेंश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, धरियावद विधायक थावरचंद मीणा, सभापति प्रधुम्न कोडिया, उपसभापति अब्दुल रऊफ, आयुक्त गणपत लाल खटीक, पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा, एसीओ दिनेश पाटीदार, पीआरओ पुष्पक मीणा, डिप्टी एसपी हेरम्भ जोशी, एसडीएम जगदीश चंद्र बामणिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।
विजेताओं का हुआ सम्मान
दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेताओं को देर रात्रि सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
लोक-संस्कृति और विकास का संगम
पंच गौरव महोत्सव ने न केवल सलूंबर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दी, बल्कि पर्यटन विकास, स्थानीय उत्पादों के संवर्धन और जनजातीय अंचल के समग्र विकास को भी मजबूती प्रदान की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!