पंच गौरव महोत्सव में सलूंबर की बेटी का परचम, लविक्षा गर्ग उपविजेता बनकर हुई सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले में भव्य रूप से आयोजित पंच गौरव महोत्सव ने इस बार सलूंबर की प्रतिभाओं को सम्मान का बड़ा मंच प्रदान किया। महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं विधायक महोदया द्वारा मंच से सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में हाडा रानी कॉलेज की होनहार छात्रा लविक्षा गर्ग, पिता स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण  गर्ग, ने परम्परागत वेशभूषा प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। लविक्षा गर्ग की सुसंस्कृत वेशभूषा, आत्मविश्वास और पारंपरिक कला की प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ दर्शकों को भी खासा प्रभावित किया।
लविक्षा गर्ग की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल गर्ग समाज बल्कि पूरा सलूंबर जिला गौरवान्वित हुआ है। मंच से अतिथियों ने लविक्षा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाती हैं।
सम्मान समारोह के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, अभिभावक एवं नागरिक मौजूद रहे। सभी ने लविक्षा गर्ग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह जिले का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

रिपोर्टर गोपाल सुथार सलूम्बर

और पढ़ें

error: Content is protected !!