मेवाड़ की पावन धरा पर हीरो नंबर वन का शाही स्वागत  उदयपुर में अभिनेता गोविंदा का भव्य अभिनंदन, मॉडल रोशनी मालवीय रहीं स्वागत की अगुवाई में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। मेवाड़ की ऐतिहासिक और पावन धरा पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा  का उदयपुर आगमन पर भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर  मॉडल रोशनी मालवीय जी ने पारंपरिक मेवाड़ी आतिथ्य सत्कार के साथ अभिनेता गोविंदा  का आत्मीय अभिनंदन किया।
फतेह सागर झील के समीप स्थित ऐतिहासिक एवं शाही विरासत से सुसज्जित द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस, उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित इस स्वागत समारोह ने चार चाँद लगा दिए। राजसी वातावरण, झील की मनोरम छटा और पारंपरिक अंदाज़ में हुए स्वागत ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिला। अभिनेता गोविंदा  ने भी उदयपुर की संस्कृति, आतिथ्य और मेवाड़ की विरासत की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!