सलूंबर शहर के नागदा मंदिर क्षेत्र में एक शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने शहरवासियों की भावनाओं को आहत कर दिया है। देर शाम कुछ युवकों द्वारा मंदिर परिसर के पास सड़क पर खड़ी एक गाय पर जलती हुई तीलियां फेंके जाने की घटना सामने आई है।
यह पूरी घटना नागदा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ युवक जानबूझकर गाय को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जलती तीलियां फेंकते हैं, जिससे गाय घबरा जाती है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
स्थानीय लोगों ने इस कृत्य को न केवल अमानवीय बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। सूचना मिलने पर पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता करने का साहस न कर