महानरेगा योजना बचाओ आंदोलन को लेकर कांग्रेस की बैठक योजना के नाम व स्वरूप में बदलाव को बताया जनविरोधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर।ज़िला कांग्रेस कार्यालय सलूम्बर में दिनांक 21 जनवरी 2026  बुधवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महानरेगा योजना बचाओ आंदोलन के तहत भाजपा सरकार द्वारा योजना का नाम बदलने, उसके मूल स्वरूप में बदलाव तथा प्रस्तावित संशोधनों से आमजन को होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महानरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, मजदूर एवं किसानों के लिए जीवनरेखा है। भाजपा सरकार द्वारा इसमें किए जा रहे परिवर्तन आमजन के हितों के विपरीत हैं। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा सरकार के इस कदम की निंदा की गई।
बैठक का आयोजन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक खटिक (सेमारी) के नेतृत्व में किया गया, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज संगठन के संभागीय प्रभारी धीरजमल डामोर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता ने की। मंच पर पूर्व विधायिका बसंती देवी मीणा, लसाड़िया ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान, पंचायती राज संगठन ब्लॉक सराड़ा अध्यक्ष कालूलाल मीणा, सेमारी अध्यक्ष नटवर सिंह राठौड़, सेवादल जिलाध्यक्ष शिव सिंह सहित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!