बेणेश्वर धाम में मेवाड़ा–सुथार समाज की संभागीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 23 को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज महासभा उदयपुर संभाग के तत्वावधान में उदयपुर संभाग की 16 बैठक की संभाग स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम वागड़ के प्रयाग कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम स्थित श्री विश्वकर्मा भवन परिसर में संपन्न होगा।
समारोह में उदयपुर संभाग अध्यक्ष रमेश चंद्र सुथार सहित नवगठित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। आयोजन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा एवं सलूंबर जिलों से मेवाड़ा–सुथार समाज की माताएं, बहनें एवं समाज के पुरुष बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं भावी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

रिपोर्टरगोपाल सुथार, सलूंबर

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!