
लेकर राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से जयपुर स्थित सचिवालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा इस दौरान उन्होंने सड़क की जर्जर हालत संकीर्ण चौड़ाई और आमजन को हो रही भारी परेशानियों से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया भाजपा नेता कलाल ने बताया कि सेमारी से रजौल के बीच की सड़क पिछले करीब 5 वर्षों से अत्यधिक क्षतिग्रस्त अवस्था में है सड़क पर गड्ढों की भरमार होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं वहीं बरसात के दिनों में स्थिति और भी
भयावह हो जाती है इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण स्कूली बच्चे मरीज और व्यापारी आवागमन करते हैं जिससे उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है कलाल ने उप मुख्यमंत्री को सड़क के चौड़ाईकरण एवं नवीनीकरण हेतु तैयार किए गए एस्टीमेट सहित प्रस्ताव सौंपते हुए कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसके सुधारीकरण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने से ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो रहा है, जिससे शिक्षा स्वास्थ्य और व्यापार सभी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है इस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित
विभागीय अधिकारियों से चर्चा की और सड़क समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और रजौल सेमारी सड़क के चौड़ाईकरण व नवीनीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी भाजपा नेता कलाल ने उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़क से निजात मिलेगी इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है और लोगों ने भाजपा नेता कलाल के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि वर्षों पुरानी सड़क समस्या का अब स्थायी समाधान होगाWhatsApp us