सलूंबर, जिले में गींगला थाना की बड़ी करवाई (22 जनवरी 2026) – जिले में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ सलूंबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गींगला थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त किया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रतन चावला और वृताधिकारी श्री हेरम्ब जोशी के मार्गदर्शन में गींगला थाना की टीम ने देर रात गश्त के दौरान सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की।
21 जनवरी 2026 को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डम्पर अवैध रूप से नदी से बजरी भरकर ले जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और रात 10:30 बजे डम्पर को रोक लिया। जांच में डम्पर में भरकर ले जाई जा रही बजरी के वैध कागजात नहीं पाए गए, जिसके बाद डम्पर को जब्त कर लिया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल थे जीवतराम एएसआई
शोभाराम कांस्टेबल (261) उमेश पाटीदार कांस्टेबल (348) पुलिस टीम की सूझबूझ और तत्परता ने इस अवैध खनन गतिविधि को नाकाम किया और अपराधी को सलूंबर थाने लाया। आरोपी की गिरफ्तारी डम्पर चालक ने अपनी पहचान राजेन्द्र मीणा (पिता- बगदीराम मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी फुसरिया, थाना खेरोदा, जिला उदयपुर) के रूप में दी। उसने बताया कि वह अवैध रूप से बजरी लेकर जा रहा था। चालक के पास कोई वैध कागजात नहीं थे, और पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट 1957, धारा 303(2) बीएनएस 2023 और धारा 54, 60 एमएमसीआर नियम 2017 के तहत मामला दर्ज किया।