उदपुरिया जांगीर को मिली विकास की नई सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में सराड़ा।ग्रामीण विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम रखते हुए सराड़ा मंडल की ग्राम पंचायत उदपुरिया जांगीर में आज विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्र को नई सुविधाओं की सौगात दी गई। नव निर्मित पंचायत भवन, पशु उप-स्वास्थ्य केंद्र बेहूती एवं खेल मैदान की बाउंड्री का उद्घाटन सलूम्बर विधायक शांता अमृतलाल मीणा द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक मीणा ने कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत अधोसंरचना ही ग्रामीण आत्मनिर्भरता की नींव है। नए पंचायत भवन से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी, वहीं पशु उप-स्वास्थ्य केंद्र से पशुपालकों को राहत मिलेगी और खेल मैदान की बाउंड्री से युवाओं को सुरक्षित खेल वातावरण प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सराड़ा करण जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज चौबीसा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वालजी पटेल, मंडल उपाध्यक्ष विजय मंडावत व वीरेंद्र पटेल, पंचायत भूमि भामाशाह विजय सिंह, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता वालजी सुथार, सरपंच लक्ष्मण मीणा, उपसरपंच भगवती गायरी, बूथ अध्यक्ष सुरेश पटेल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक मीणा ने 24 जनवरी को चावण्ड में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय ‘वीबी जी राम जी’ कार्यशाला को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुंचेगी और विकास को और गति मिलेगी।
उदपुरिया जांगीर में हुए इन विकास कार्यों को ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!