विकसित भारत की ओर सलूंबर का सशक्त कदम 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी : जी राम जी जिला सम्मेलन संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले की ग्राम पंचायत बरोड़ा स्थित बारोल जी मंदिर परिसर में विकसित भारत – जी राम जी जिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य विकसित ग्राम पंचायत से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना तथा 125 दिन – ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी योजना की जानकारी ग्रामीणजन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सलूंबर विधायक श्रीमती शांता अमृतलाल मीणा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ गांव, गरीब, किसान और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। 125 दिन रोजगार की गारंटी से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती आएगी और पलायन पर रोक लगेगी।
कार्यक्रम में विधानसभा जी राम चन्द्रशेखर जोशी, सेमारी प्रधान दुर्गा प्रसाद, जिला मंत्री भूरालाल पटेल, मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, करण सिंह पंवार, अमरलाल पटेल, लक्ष्मीलाल कलाल, रामेश्वर जोशी, जिला परिषद सदस्य धर्मेन्द्र मेहता, रामसिंह मीणा, कृष्णान्त, महामंत्री मनीष पंवार, माहित मीणा, संजय मेहता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भामाशाह प्रकाश जैन, उदय सिंह, नार सिंह, अर्जुन मेहता, अमरपुरा सरपंच तेजी मीणा, सरपंच भगवती लाल मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विकास पुरुष स्वर्गीय श्री अमृतलाल जी मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें जनसेवा और विकास का प्रतीक बताया।
सम्मेलन के माध्यम से ग्रामीण रोजगार, विकास योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!