जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की एकजुटता, सलूंबर में दिखाई मजबूत संगठनात्मक ताक़त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले में जनसरोकारों और स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस संगठन की एकजुटता एक बार फिर स्पष्ट रूप से देखने को मिली। विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और संगठनात्मक इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर पार्टी की मजबूती और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रेशमा मीणा सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। ब्लॉक स्तर पर सलूंबर से लक्ष्मण सिंह, लसाड़िया से महेंद्र सिंह चौहान, सराड़ा से गणेश लाल चौधरी ने नेतृत्व किया।
नगर निकाय से जुड़े पदाधिकारियों में सभापति प्रद्युम्न कोडिया, उपसभापति अब्दुल रउफ ख़ान, नगर उपाध्यक्ष नारायण लाल भोई की सक्रिय भागीदारी रही। आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक मीणा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष अशोक खटिक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा माजिद ने संगठन को मज़बूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धूल सिंह राठौड़, किशन लाल मीणा, ओबीसी अध्यक्ष पूंजा लाल पटेल, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष मांगीलाल सेवाक, जगदीश भण्डारी, गोपाल सिंह, हीरालाल तोरावत सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कानूनी प्रकोष्ठ से एडवोकेट दिनेश जैन, एडवोकेट गणेश मेहता ने विचार रखे। इसके साथ ही गजेंद्र मेहता, शंकरलाल जोशी, सानिया मंसूरी, राम भरोसे पुरोहित, हरीश सोनी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), कालू लाल मीणा (पंचायती राज ब्लॉक अध्यक्ष), मोहम्मद ख़ाँ, रोहित भट्ट, किशन सिंह, समीर मोहम्मद की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
एससी ब्लॉक अध्यक्ष किशन लाल मेघवाल, जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष इरशाद अहमद, तुषार पारडीया एवं भवानी सालवी ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रम ने जिले में कांग्रेस की एकजुटता और सक्रियता का स्पष्ट संदेश दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!