यूजीसी के विरोध मे आक्रोश रैली और ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ आज 11 बजे से विशाल वाहन रैली में वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति ने अरनोद,धरियावद , प्रतापगढ़, , छोटीसादड़ी,
पिपलखूंट, समस्त ब्लाक से आ कर जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ पर सकल सवर्ण समाज सामान्य वर्ग द्वारा
यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में सकल सवर्ण समाज का राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के नाम मिनी सचिवालय मे दिया गया l
किला परिसर बाण माता मंदिर,गांधी चौराहा, हो कर जिला कलेक्ट्रेट परिसर मे ज्ञापन देने हेतु वाहन रैली निकाली गई l
किला परिसर बाण माता से मंदिर प्रारंभ आक्रोश रैली मे हजारो की बड़ी भारी संख्या मे सकल सामान्य वर्ग के लोगो, बुजुर्गों, बच्चों, युवक-युवतियों, महिलाओ ने भाग लिया l
सकल सामान्य समाज वर्ग के विशेष गणमान्य लोगो के आह्वान पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र से लोग जिला मुख्यालय पर आए l आक्रोश रैली में लोगों को यू जी सी काले कानून के विषय मे बताया गया l
पूरे बाजार और मिनी सचिवालय मे नारे लगाये गए l काले कानून को निरस्त करने की मांग की गई l इस से पूर्व ज्ञापन का वाचन किया गया l
सेवानिवृत्त कर्नल जयराज सिंह, अनिल पोरवाल, जितेन्द्र भट्ट, दीपेश कुनिया ने सम्बोधित किया l
बाजार में व्यापारियो ने आधे दिन के लिए स्वैच्छिक रूप से
अपने प्रतिष्ठान बंद रखे l आधे दिन के लिए बाजार बंद रहा l

रिपोर्टर चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!