भबराना गांव में कीचड़ की समस्या पर प्रशासन जागा, खबर का दिखा असर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा/सलूंबर।
सलूंबर जिले के भबराना गांव में प्रवेश करते ही सड़क पर फैले कीचड़ और गंदे पानी से ग्रामीणों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गटर, लेटरिंग बाथरूम और नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैलने से यह क्षेत्र बीमारी का घर बनता जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम पंचायत एवं पीडब्ल्यूडी विभाग में शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत प्रशासन आंख मूंदे बैठा है ।
यह सड़क भबराना गांव का मुख्य प्रवेश मार्ग है, जहां से गांव के 5-6 विद्यालयों के छात्र रोजाना इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। कीचड़ और फिसलन के कारण आए दिन लोगों के गिरने की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों का कहना था कि यदि विभाग इस कार्य को करने में असमर्थ है तो वे अपने निजी खर्चे से भी सड़क को दुरुस्त कराने को तैयार हैं।
दैनिक पब्लिक न्यूज़ द्वारा इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रशासन के सामने रखने के बाद आखिरकार खबर का असर देखने को मिला। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को मौके पर भेजा। पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता अनिल मीणा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आज मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर फैले कीचड़, कचरे और गंदगी की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। मलवे से भरा पाइप भी दुरस्त कर दिया । ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी प्रशासन इसी तरह जिम्मेदारी निभाएगा और स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!