सलूंबर में श्रमिक चौपालों की गूंज भाजपा का जनसंवाद अभियान तेज, विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के लाभ बताए भारतीय जनता पार्टी ने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर में श्रमिक चौपालों की गूंज भाजपा का जनसंवाद अभियान तेज, विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के लाभ बताए
भारतीय जनता पार्टी न सलूंबर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अपने जनसंपर्क अभियान को गति दी। विकसित भारत जी राम जी अधिनियम जागरण अभियान के तहत आयोजित इन चौपालों में पार्टी पदाधिकारियों ने श्रमिकों से सीधे संवाद कर अधिनियम के प्रावधानों और संभावित लाभों की जानकारी साझा की।
अभियान के विधानसभा संयोजक चंद्रशेखर जोशी के मार्गदर्शन में छप्पन मंडल के बरोड़ा गांव में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवती लाल सेवक ने चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर फैल रही भ्रांतियों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, ग्राम सभाओं की सहभागिता से ही विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और स्थानीय जरूरतों के आधार पर कार्य तय होंगे।
खैराड़ ग्राम पंचायत में नरेंद्र पटेल ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए अधिनियम के तहत मिलने वाले अवसरों पर प्रकाश डाला। वहीं जयसमंद मंडल के देवपुरा, पाड़ला और धावड़िया गांवों में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा एवं मुख्य वक्ता फतह सिंह सिसोदिया ने चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा की।
सराड़ा मंडल के सगतड़ा और डेलवास में भी पार्टी पदाधिकारियों ने श्रमिकों के साथ बैठक कर संवाद किया। वक्ताओं ने कहा कि इस अधिनियम से गांवों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, श्रमिकों को सशक्त मंच मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रमों में मौजूद वक्ताओं ने श्रमिकों से अपील की कि वे तथ्यों के आधार पर निर्णय लें और ग्राम सभाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह अभियान गांव-गांव तक पहुंचकर विकास के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’