सलूम्बर जिले में उदयपुर देहात। जिले के छप्पन मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत डगार में “विकसित भारत जी राम जी” चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रमिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर लाल पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा संचालित “जी राम जी” योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, कार्य पूर्ण होने के बाद एक सप्ताह के भीतर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रमिकों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों में नई ऊर्जा और विकास की गति को बढ़ाएगी। समय पर भुगतान और अतिरिक्त रोजगार दिवस मिलने से श्रमिक परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रमिकों ने योजना की जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सरकार का आभार जताया। अंत में अमर लाल पटेल ने सभी ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।