उदयपुर में मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति की बैठक, समाज सुधार एवं विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति सविना तथा मेघवाल समाज विकास युवा संगठन द्वारा खेरज माता प्रांगण, सविना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 33 गांव गिर्वा चौखला के युवा, मौतबीर और पंच मुख्यान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल मेघवाल मनवाखेड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर तरुण रलोत और गणेश मेघवाल, अध्यक्ष उपरला गिर्वा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति की कार्यकारिणी का वृहद स्तर पर विस्तार किया गया और मेघवाल समाज विकास युवा संगठन का गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से सोहन लाल मेघवाल देवड़ों का खेड़ा को युवा संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समाज में सुधार और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष रामलाल मेघवाल और मेघवाल समाज विकास युवा संगठन सोहन लाल मेघवाल का उपरणा और माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर विवेक कटारा ने भी बैठक में भाग लिया और सभी पदाधिकारियों को माला और उपरणा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव की कहानी समाज में नया इतिहास लिखेगी और निश्चित ही समाज में विकास आएगा।
बैठक में लिए गए निर्णयों में प्रमुख थे:
जागरण और प्रसादी में पेरावनी प्रथा पर प्रतिबंध, और यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो 11 हजार जुर्माना लिया जाएगा।इसमे सिर्फ मामा व सासु पक्ष की पेरावनी मान्य होगी।
विवाह पूर्व चिढी-दस्तूर कार्यक्रम में 200 ग्राम चांदी और 15 ग्राम सोने को ही मान्यता दी जाएगी।
विवाह में भारी पोशाक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, केवल 4 वेश ही मान्य होंगे।
समाज में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने की जिम्मेदारी कार्यकारिणी को सौपी गई।
समाज की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा।
अगले आखातीज के शुभ अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें समाजजन तन, मन और धन से सहयोग करेंगे।
बैठक को मुख्य अतिथि डॉक्टर तरुण रलोत ने संबोधित किया और समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए, जिससे समाज में नवाचार हो सके।
बैठक के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विशाल जुलूस खेरच माता मंदिर से सविना बाजार होते हुए रामदेवजी मंदिर तक निकाला गया, जहां धार्मिक अनुष्ठान और धोक लगने के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में युवाओं द्वारा सामूहिक प्रसादी का भी आयोजन किया गया।
यह बैठक मेघवाल समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई, जिसमें समाज सुधार और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया। इनका कहना है  मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति का युवाओं द्वारा जो सम्मान दिया गया ,उसका समिति हमेशा आभारी रहेगीं।हम सभी को मिलकर प्राथमिकता से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवानी है इसी संकल्प को पूरा करना है। राम लाल मेघवाल ,मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति सविना मेघवाल समाज के युवाओं ने मेघवाल समाज विकास युवा संगठन का निर्माण किया वाकई में यह एक अनूठी पहल हैं।सभी ने सर्वसम्मति से मुझे अध्यक्ष पद पर चुना में आभारी रहूंगा,और समाज हित काम के लिये युवा संगठन आगे रहेगा। सोहन लाल मेघवाल, अध्यक्ष मेघवाल समाज विकास युवा संगठन गिर्वा चौखला 33 गांव मेघवाल समाज की कार्यकारिणी का विस्तार एवं युवा संगठन का गठन होने की हार्दिक बधाई ।समाज मे जरूर इस का बदलाव होगा और आगे बढ़ेगा। फूल सिंह मीणा,विधायक उदयपुर ग्रामीण मेघवाल समाज का यह बदलाव की कहानी समाज में नया इतिहास लिखेगी और निश्चित ही समाज में विकास आएगा।मेरी तरफ से समाज की कार्यकारिणी को बधाई। डॉक्टर विवेक कटारा, कांग्रेस प्रत्याशी उदयपुर ग्रामीण

और पढ़ें

error: Content is protected !!